PALAMU 2025 FLASH BACK # हिंदू महिलाओ के लिए ” वीर वीरांगना ” जैसा अनोखा अभियान ..
अंतराष्टीय हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष अविनाश राजा की अनोखील पहल ..
पलामू में 11,000 दीपकों से रोशन हुई देव दीपावली, ‘मिस इंडिया’ के जवाब में ‘वीर वीरांगना’ कार्यक्रम का हुआ आगाज़
मेदिनीनगर पलामू:
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेदिनीनगर में देव दीपावली 2025 का आयोजन ऐतिहासिक और भव्य रूप से संपन्न हुआ। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय महिला परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल एवं मां गंगा पूजा देव दीपावली आयोजन समिति के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर 11,000 दीपक प्रज्वलित किए गए, बनारसी महा आरती का आयोजन किया गया, तथा सामाजिक विषयों पर आकर्षक रंगोली और नृत्य की प्रस्तुतियां दी गईं।
‘वीर वीरांगना’ बनी आकर्षण का केंद्र
इस वर्ष के आयोजन का मुख्य आकर्षण एक नई परंपरा ‘वीर वीरांगना’ कार्यक्रम का उद्गम रहा। कार्यक्रम के प्रारंभकर्ता अविनाश राजा ने बताया कि यह आयोजन ‘मिस इंडिया’ और ‘मिस वर्ल्ड’ जैसी पश्चिमी सभ्यता वाली प्रतियोगिताओं पर एक ‘कड़ा प्रहार’ है।
उन्होंने कहा, “इस आयोजन ने यह साबित कर दिया कि हम भारतीय परंपरा, सभ्यता और मान्यताओं को लेकर भी सौंदर्य को समाज के सामने प्रस्तुत कर सकते हैं, जिससे समाज को शिक्षा और दीक्षा का बोध हो।”
भारतीय संस्कृति पर आधारित रही प्रतियोगिता
‘वीर वीरांगना’ प्रतियोगिता में लगभग 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनकी आयु 15 से 60 वर्ष तक थी। प्रतियोगिता के मानक पूरी तरह से भारतीय संस्कृति पर आधारित थे, जिनमें शामिल हैं:
भारतीय वस्त्र प्रधान: प्रतिभागियों ने पारंपरिक भारतीय वेशभूषा का प्रदर्शन किया।
शास्त्र-शस्त्र: भारतीय शास्त्रों और शस्त्रों से संबंधित ज्ञान का प्रदर्शन।
शंख नाद: शंख ध्वनि की प्रस्तुति।
मंत्र उच्चारण: वैदिक मंत्रों का शुद्ध उच्चारण।
इस प्रतियोगिता में अमिशा कुमारी, स्वीटी तिवारी, कोमल, एवं ऋषिकेश ने अपनी प्रस्तुति से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। जज की भूमिका प्रांत की महिला विंग ने निभाई।
कार्यक्रम में जूनियर्स गर्ल्स जंक्शन हाई स्कूल, संत मरियम, ग्रीन वैली, लोटस, कैंब्रिज स्कूल, बेतला क्षेत्र, अंशु आर्ट एकेडमी, नृत्यांगिनी डांस एकेडमी और अर्बन डांस एकेडमी समेत कई संस्थानों के ग्रुप ने भी शानदार प्रस्तुति दी, जिन्हें आयोजन समिति द्वारा सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई गणमान्य रहे उपस्थित
इस भव्य आयोजन में राष्ट्रीय महिला परिषद (ओजस्विनी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री रजनी ठकराल मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित थीं।
उनके साथ झारखंड प्रांत के अधिकारीगण, जिनमें महामंत्री दिलीप वेद, महिला विंग से रेखा रंजन व तनु मुखर्जी, तथा केंद्रीय क्षेत्रीय संगठन सह मंत्री सुरेंद्र सिंह उपस्थित थे। नगर अतिथियों में अरुणा शंकर की भी उपस्थिति रही।
आयोजन में रही इनकी मुख्य भूमिका
‘वीर वीरांगना’ कार्यक्रम के उद्गम में अविनाश राजा के साथ राष्ट्रीय महिला परिषद की विभाग अध्यक्ष चंचला देवी और राष्ट्रीय बजरंग दल के विकास कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम के संरक्षक मंडल में मंगल सिंह, बिल्लू सिंह, नवीन गुप्ता, राकेश सिंह, लाली गुप्ता, त्रिपाठी होटल, अमित सिंह, धनंजय सोनी और विनोद उदयपुर ने सक्रिय भूमिका निभाई।
‘ मिस्टर पलामू वीर बजरंगी’ की जल्द होगी घोषणा
अविनाश राजा ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद (डॉ. प्रवीण तोगड़िया ग्रुप) के इस ‘हिंदू चेतना’ थीम अभियान को आगे बढ़ाते हुए जल्द ही पलामू में युवाओं के लिए ‘मिस्टर पलामू वीर बजरंगी’ प्रतियोगिता के आयोजन की घोषणा की जाएगी।
महिलाओं में वंदना श्रीवास्तव जयालक्ष्मी आशा शर्मा शालिनी श्रीवास्तव, प्रिया सोनी एवं विशेष तौर पर किरण तिवारी उपस्थिति रही , रूपा सिंह ग्रुप की प्रस्तुति की,
इस अभियान का थीम है हिंदू चेतना .
जज की भूमिका में प्रांत की महिला विंग ने भूमिका निभाई, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद डॉ प्रवीण तोगड़िया ग्रुप जो कि पूरे भारतवर्ष में बड़े स्तर पर हिंदुओं का संगठन है, अविनाश राजा ने कहा कि जल्द ही पलामू में मिस्टर पलामू वीर बजरंगी का आयोजन होने जा रहा है इसकी सूचना जल्द प्रमुख के युवाओं को दी जाएगी.
